Let’s travel together.

अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम

0 81

बेगमगंज रेंजर ने स्कूली बच्चों के लिए बैलगाड़ी से करवाई जंगल की सैर

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

बेगमगंज वन परिक्षेत्र के रहमा गांव के समीप गौरा टेकरी में वन विभाग द्वारा आयोजित ‘अनुभूति कैंप’ में स्कूली छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। बेगमगंज मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वन्य और वन्य जीवों के प्रति जागरूक करना था ।

कैंप की विशेषता यह रही कि यहां प्रयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं पर्यावरण अनुकूल थीं और वन संपदा से निर्मित थीं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में बच्चों को वन्य जीवों के जीवन, उनके संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मध्य प्रदेश में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों के पेड़-पौधों की जानकारी भी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में वन्यप्राणियों और वनस्पतियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने वन भ्रमण किया और वृक्षारोपण के महत्व को समझा। वन अधिकारियों ने बताया कि वनों की सुरक्षा से ही वन्यजीवों का संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन संभव है।

आज हुए कैंप के दौरान वन व वन्य प्राणियों की साथ प्रकृति का परिचय आदि बारे में बताया गया। कैंप में प्रतियोगिताएं, गीत गायन, चित्रकला प्रतियोगिता प्रश्न मंच आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेंजर अरविंदर अहिरवार द्वारा बच्चों को जंगल का भ्रमण कराते हुए जंगल में वन्य प्राणी अपना जीवन कैसे व्यतीत करते हैं इस बारे में बताया गया और वह अपना भरण-पोषण और वन्य प्राणी अपने बच्चों को कैसे दूसरों बड़े जानवरों से सुरक्षित रखते हैं आदि की जानकारी दी गई। वहीं बच्चों द्वारा कई खेल खेले गए, बच्चों ने चित्रकला प्रश्न मंच में भाग लेकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम में गोपाल सिंह बरैले रेंजर, नीलेश शिल्पी डिप्टी रेंजर सुल्तानगंज , सोमलाल डाबर डिप्टी रेंजर,प्रदीप लोधी डिप्टी रेंजर संदीप दुबे वन रक्षक सुल्तानगंज, सद्दाम खान, विकास साहू ,शिक्षक रामबाबू सोनी,शिक्षक देवी सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में वन्य कर्मी,शिक्षक, और विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |     थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |     निजी गैस कंपनियों की बल्ले बल्ले     |     भोपाल के होशंगाबाद रोड की हालत खराब,एप्रोच रोड पर हुए बड़े बड़े गड्ढे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811