Let’s travel together.

ट्रक हादसे में तीन लोगों की जान बचाने में आईटीबीपी के जवान बने देवदूत

0 527

– तीन लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आईटीबीपी के जवानों ने

– शिवपुरी में मकान पर पलटा था ट्रक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में गुरुवार को लुधावली बाईपास के पास एक ट्रक के मकान पर पलट जाने से मकान में रहने वाले एक महिला सहित उनकी बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को बचाने में आईटीबीपी के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईटीबीपी के इन जवानों ने उपसेनानी भूपेंद्र सिंह गुसांई के नेतृत्व में यहां पर आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान चलाकर इस मकान में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला और तुरंत मेडिकल सहायता दिलाने में मदद की।
इस हादसे में तुरंत मदद दिलाने के पीछे कारण यह रहा की जब यह हादसा आईटीबीपी केंद्र के नजदीक हुआ तो सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवान उपसेनानी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर जुट गए और जहां पर ट्रक और मलवे के नीचे दबे तीन लोगों को बाहर निकाला।

गुरुवार को लुधावली बाईपास पर आइटीबीपी केंद्र के फेमिली गेट के पास तेज रफतार ट्रक लुधावली गांव में सडक पर मोड होने के कारण एक घर पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही आइटीबीपी जवान डीआईजी आइटीबीपी महेश कलावत दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन पर भूपेंद्र सिंह गुसांई उप सेनानी/जीडी के नेतृत्व में एक टीम को फौरन घटनास्थल पर रवाना किया गया। इस दौरान राजनाथ सिंह सुबेदार मेजर एवं उनकी टीम के द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबी एक महिला एवं छोटी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आइटीबीपी के पदाधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही एवं रेस्क्यू की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811