कोतवाली पुलिस ने चोरी का किया खुलासा आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रायसेन। 05 जनवरी को फरियादी मो. जुबेर पिता अब्दुल जलील उम्र 47 साल नि. वार्ड 02 कच्ची मस्जिद रायसेन द्वारा पीपलखेडा बायपास रोड निर्माणाधीन स्कूल से करीब 25 क्विंटल लोहे का सरिया एवं 30 सीमेंट की बोरी कीमती करीब । लाख 30 हजार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अप. क्र. 10/2025 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधी. रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन, SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई।

अनुसंधान के दौरान लगातार तलाश पतारसी करते सीसीटीव्ही फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 13.01.2025 को आरोपी गोलू कुशवाह पिता ख्यालीराम कुशवाह उम्र 39 वर्ष नि. नारियलखेडा भोपाल, 2- विनोद लोधी पिता चतुर्भुज लोधी उम्र 34 वर्ष नि. सेमरा चांदबङ भोपाल एवं दिनांक 15.01.2025 को चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गब्बर उर्फ सलमान पिता अब्दुल खां उम्र 35 वर्ष नि. हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा भोपाल को गिरफ्तार किया जाकर 03 क्विंटल सरिया एवं 20 सीमेंट बोरी कीमती करीब 28 हजार रूपये तथा उक्त सरिया ले जाने वाले न्यू हालेण्ड ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक मो.सा. होंडा शाईन को जप्त किया गया प्रकरण में धारा 317(2) BNS का इजाफा किया जाकर आरोपीगण को माननीय न्यायालय रायसेन पेश किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपीगण द्वारा इसी प्रकार की चोरी थाना सांची अंतर्गत किया जाना स्वीकार किया है जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की पतारसी/गिर, एवं माल बरामद करने में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, उनि हरिओम अस्ताया, सउनि सतीश जालवान, सउनि संजीव त्यागी, प्र.आर. 23 संजीव, आर. 695 शशांक एवं आर. 760 रीतेश पाठक की मुख्य भूमिका रही है।