Let’s travel together.

महारास काम विजय लीला है-भागवताचार्य श्री विष्णुप्रसाद दीक्षित

0 49

सोंडरा मे श्रीमद भागवत के षष्ठम दिवस उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब

सुरेंद्र जैन धरसीवा

सांकरा निको .महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के षष्ठम दिवस भागवताचार्य श्री विष्णुप्रसाद दीक्षित जी ने महारास का प्रसंग सुनाते हुए कहा महारास काम विजय लीला है कामदेव की चुनौती स्वीकार कर भगवान ने कामदेव को परास्त किया है।महारास रात्रि के समय हुआ एकांत में हुआ नदी किनारे हुआ सारी गोपियां हैं पुरुष रूप में कृष्ण स्केल हैं इतना होने के बाद भी कामदेव भगवान का मन डिगा नहीं सका और हार स्वीकार करके वहां से चला गया

आचार्यश्री ने कंश वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कंश का अर्थ है जो दूसरों का सुख छीन ले उसकी दो पत्नियां है एक का नाम अस्ति दूसरी का नाम प्राप्ति इसका अर्थ यह है कि जो जीवनभर केवल इसी में लगा रहे इतना तो मेरे पास हैं अभी मुझे इतना ओर प्राप्त करना है मानो वही कंश का दूसरा स्वरूप है सुख लेना चाहते हो तो पहले सुख देना सीखो सुख छीनने वाला कभी सुखी नहीं हो सकता

आचार्यश्री ने रूक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रूक्मणी से विवाह करने को शिशुपाल भी आता है और गोपाल भी पर रूक्मणी जी गोपाल का वर्ण करती हैं शिशुपाल यानी मां गोपाल यानी ग्वाला लोग सोचते हैं बच्चा मां के अधीन है लेकिन ये सत्य नहीं हैं मां बच्चे के आधीन होती है बच्चा जो चाहेगा मां को करना पड़ता है लेकिन गोपाल में उल्टा हैं गोपाल गाय के आधीन नहीं होता अपितु गाय गोपाल के आधीन होती है अर्थात अगर इंद्रियों के आधीन रहोगे तो रूक्मणी रूपी लक्ष्मी दूर होगी और इंद्रियां यदि तुम्हारे आधीन होंगी तो लक्ष्मी भी तुमसे स्नेह करेंगी यही रूक्मणी विवाह का तात्पर्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811