Let’s travel together.

अपने अंदर के दोषों को स्वीकार करना साधक के लक्षण-स्वामी नित्यानंद

0 136

उदयपुरा रायसेन।  मध्य प्रदेश के सबसे प्राचीनतम मानस मंचों में से एक श्री रामचरितमानस सम्मेलन समिति पचामा के 58 वार्षिक उत्सव समारोह का भव्य समापन हुआ ।समापन दिवस पर नर्मदा अंचल की तपोनिष्ठ संत एवं कार्यक्रम के मुख्य कथा व्यास स्वामी नित्यानंद गिरी के साथ नर्मदा तट मांगरोल से ब्रह्मचारी जी महाराज के मुखारविंद से श्रोताओं को सत्संग लाभ प्राप्त हुआ, स्वामी नित्यानंद ने कहा कि अपने अंदर के दोषों को स्वीकार करना साधक का सबसे पहला लक्षण है ।

उन्होंने कहा की साधकों और सत्संगियों के ऊपर पूरे समाज की नजर रहती है ।सत्संगी के आचरण से समाज प्रभावित होता है जिस प्रकार गैरेज में काम करने वाले मैकेनिक के कपड़े पूरी तरह से काले आयल मैं रंगे होते हैं, जिन पर एक दो दाग और लग जाए तो वह समझ नहीं आते परंतु अगर कोई सफेद वस्त्र पहने हुए और एक छोटा सा भी दाग उसे पर लग जाए तो वह सभी की नजरों में आता है , सत्संग सुनने वालों पर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है , उन्होंने कहा कि जो संतों की एवं शास्त्रों की बात पर विश्वास नहीं करते उनकी निंदा करते हैं उनका बार-बार पतन होता है, महाराज ने भागवत मार्ग बताते हुए कहा कि भगवान तक पहुंचाने के मार्ग में केवल दो बाधाएं है स्वार्थ और अहंकार जो इन दोनो दोषों से जीत गया। उसके लिए भगवत प्राप्ति सुलभ है , सत्संग में ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा की ध्यान भजन योग तप और समाधि से बढ़कर सत्संग है, जिस प्रकार जोहरी रत्न का मूल्य एवं महत्व पता होता है, उसी प्रकार संतों को ईश्वर का महत्व पता होता है , अगर मुक्ति को सुलभ करना चाहते हो ,तो संतों का संग एवं सत्संग एवं भगवत स्मरण के लिए समय निकालें । मंच संचालक सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने कहा कि इन महान संतों की दिव्य वाणी को हम सभी अपने जीवन में उतारें , तभी हमारा जीवन सार्थक है , कार्यक्रम में ,दिव्यानंद जी महाराज सोनाडहार, नेपाली बाबा ,महंत निरंजन अखाड़ा ,सतहेरी महंत विजय रामदास, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे विद्वान प्रवक्ताओं में डॉक्टर बृजेश दीक्षित जबलपुर ,धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ,रामनरेश शास्त्री ,हरिदास शास्त्री ,सुदामा शास्त्री, नर्मदा प्रसाद रामायणी ,मंच का सफल संचालन सुरेंद्र शास्त्री द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ,केशव पटेल ,अरविंद दीक्षित ,कृपाल सिंह रघुवंशी ,भगवान सिंह रोसरा ,अखिलेश परमार, देवी ,डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ ,संतोष समेले, राकेश पालीवाल ,राधेश्याम राजपूत, आदि ने कथा श्रवण कर महा आरती में भाग लिया, कार्यक्रम में 25 करोड़ राम नाम लेखन को नित्य राम नाम बैंक पचामा में स्थापित कर पूजा आरती की गई, कार्यक्रम के आखिर में कार्यक्रम के संयोजक चतुर नारायण रघुवंशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811