विदिशा। बालाजीपुरम परमपिता परमात्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी सेंटर में सपना दीदी के सानिध्य में विश्व मेडिटेशन डे पर विशेष ध्यान का आयोजन लायंस क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी की अध्यक्षता में किया गया। बालाजीपुरम सेंटर के लक्ष्मण सभरवाल भाई जी ने बताया की प्रतिदिन केंद्र पर लोगों को ध्यान कराया जाता है। यह ध्यान राजयोग विधि से कराया जाता है।

आपने बताया कि दीदी प्रति दिवस योग कार्यक्रम भी आयोजित करती है। जिसमें आकर शहर के कई प्रतिष्ठित लोग लाभ उठा रहे हैं। 21 दिसंबर विश्व ध्यान दिवस घोषित किए जाने पर लोगों की मांग पर सपना दीदी द्वारा स्पेशल मेडिटेशन प्रोग्राम का आयोजन परमपिता परमात्मा प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालाजीपुरम सेंटर पर किया गया। जिसमें सपना दीदी एवं अध्यक्षता कर रहे लायन अरुण कुमार सोनी के साथ उपस्थित सभी लोगों ने मोमबत्ती जलाकर वर्ल्ड मेडिटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सपना दीदी ने ज्ञान का हमारे जीवन पर कितना गहरा प्रभाव पड़ता है। किस प्रकार से यह हमारी ऊर्जा को जागृत करता है। हम आध्यात्मिक यात्रा की ओर आगे बढ़ते हैं, के बारे में समझाया। अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने स्वयं के अनुभव सुनाते हुए ध्यान करने हेतु सभी को प्रेरित किया। सभी लोगों ने नेत्र बंद कर ध्यान किया जिसका मार्गदर्शन दीदी द्वारा निरंतर किया जा रहा था। दीदी के द्वारा सभी को आध्यात्मिक पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त लक्ष्मण सभरवाल भाई जी द्वारा किया गया एवं फलाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विदिशा रॉयल सिटी सेवा केंद्र पर विश्वविद्यालय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित
रॉयल सिटी सेवा केंद्र पर कार्यक्रम में उपस्थित गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्य श्रीमती मंजू जैन जी एवं श्रीमती कविता ललित श्रीवास्तव एवं अनेक बहन भाइयों ने ध्यान करके कार्यक्रम में लाभ उठाया