Let’s travel together.

स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

0 42

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विजेता व उप विजेता टीम को किया पुरस्कृत

रीवा।स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उप मुख्यमंत्री ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

विश्वविद्यालय स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता मंच के तत्वाधान में आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मेरे पूज्य पिता जी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के आयोजक बधाई के पात्र हैं। इस आयोजन में मेरा कोई योगदान नहीं रहता आयोजक अपनी क्षमता के साथ समर्पणभाव से आयोजन करते है। इस आयोजन में आकर पूज्य पिताजी की याद ताजा हो जाती है। उनका चरित्र, संस्कार व सेवाभाव सही रास्ते पर जाने की प्रेरणा देता है। श्री शुक्ल ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हार में भी जीत है अत: जो टीम जीती वह तो बधाई की पात्र है ही बल्कि जो हारी है वह आगे पूरी तैयारी से प्रतियोगिता में भाग लेगी।


नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का हर वर्ग का लोकप्रिय खेल है। प्रधानमंत्री जी ने खेलों की लोकप्रियता के लिये खेलों इंडिया खेलों का संदेश दिया है जिससे हमारे देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर सभी खेल विधाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं। श्रीमती बागरी ने कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने व स्वस्थ्य शरीर के लिये आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों को उत्कृष्ट खेल प्रतियोगिता आयोजन की बधाई दी। प्रतियोगिता में विजेता टीम शिवान्या होम्स जबलपुर को 3 लाख रूपये तथा ट्राफी प्रदान की गई जबकि उप विजेता के.टी. रिसोर्ट एवं कामधेनु टीम को 1.5 लाख रूपये तथा ट्राफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कुलगुरू अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय डॉ. राजकुमार आचार्य, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, डॉ. राहुल मिश्रा, राजेश पाण्डेय, वार्ड पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811