रायसेन। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रायसेन जिले के 21 मंडलों के अध्यक्षों की सर्वसम्मति से घोषणा कर दी है। यह घोषणा पार्टी के मापदंडों और निर्वाचन प्रक्रिया के तहत की गई। मप्र भाजपा के निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन और जिला पर्यवेक्षक श्री राजेन्द्र पांडेय की सहमति से जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा ने यह नाम घोषित किए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने बताया कि पार्टी ने हर मंडल में सर्वसम्मति से ऐसे अध्यक्ष चुने हैं जो संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चयन जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को सशक्त करने का प्रयास है।
घोषित मंडल अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है
1. खरगोन मंडल – अभिषेक रघुवंशी
2. बरेली नगर मंडल – अभिषेक राजपूत
3. बरेली ग्रामीण – रेवा सिंह गोदर
4. भारकच्छ कला – त्रिभुवन ठाकुर
5. उदयपुरा – अभिषेक श्रीवास्तव
6. देवरी – सुनील लोधी
7. नूरनगर – शिवकुमार दुबे
8. मंडीदीप नगर – पवन श्रीवास्तव
9. मंडीदीप ग्रामीण – महेंद्र मैथिल
10. औबेदुल्लागंज – डॉ. भूपेंद्र नगर
11. सुल्तानपुर – प्रकाश पटेल
12. खरबई – मिथलेश गौर
13. सलामतपुर – रितेश अग्रवाल
14. देवनगर – वीर सिंह लोधी
15. गैरतगंज – संजय जैन
16. गैरतगंज ग्रामीण – मनोज पठया
17. प्रतापगढ़ – पप्पू ठाकुर
18. बम्होरी – हरनाम लोधी
19. बेगमगंज नगर – अजय जाट
20. सिलवानी – श्याम साहू
21. सुल्तानगंज – हरिराम यादव
सभी मंडलों में नियुक्त अध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन