राज्य शासन के मंत्री चौधरी व वर्मा होंगे सामिल
सुरेंद्र जैन धरसीवां
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे ग्राम सोन्डरा में सामुदायिक भवन राधा भवन एवं ‘महेन्द्रा कौशल अकादमी का लोकार्पण 12 दिसंबर को राज्य शासन के मंत्री ओ पी चौधरी एवं टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा।
कंपनी प्रबंधन की ओर मुनिश महाजन ने बताया कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए समस्त मानव जाति के कल्याणार्थ परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से सेठ बनारसी दास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महेन्द्रा स्पंज एण्ड पॉवर लि. सिलतरा द्वारा ग्राम सोण्ड्रा में नवीन सामुदायिक भवन ‘राधा भवन’ एवं ‘महेन्द्रा कौशल अकादमी’ का शुभारंभ किया जा रहा है इस स्वप्न को साकार करने कंपनी ने तन मन धन से समर्पित होकर भव्य भवन का निर्माण किया है जिसका लोकार्पण समारोह 12दिसंबर दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 11बजे होगा
मुख्य अतिथि के रूप में ओ. पी. चौधारी मंत्री (छ.ग. शासन) – वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग होंगे जबकि अध्यक्षता टंक राम वर्मा मंत्री (छ.ग. शासन) – खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा की जाएगी विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक धरसीवां सामिल होंगे कार्यक्रम में ईश्वर प्रसाद जी अग्रवाल (संस्थापक – सेठ बनारसी दास चैरिटेवल ट्रस्ट एवं महेन्द्रा समूह) मनोज अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, महेन्द्रा परिवार एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम पंचायत सोण्ड्रा सामिल होंगे।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861