सुरेंद्र जैन धरसीवा
सांकरा निको औद्योगिक क्षेत्र सांकरा सिलतरा में सिक्स लाइन एवं सर्विस रोड पर दौड़ते ओवर लोड वाहन दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं औद्योगिक इकाइयों के पावर प्लांटों की राखड़ एवं कोयला ओवर लोड भरकर सड़को पर दौड़ने वाले भारी वाहनों से अक्सर खतरा बना रहता है ओवर लोड कोयला यदि साइड लेते समय किसी दुपहिया सवार के ऊपर गिर जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है वहीं फेक्ट्रियों की राखड़ ओवर लोड के कारण सांकरा से सिलतरा के बीच सिक्स लाइन पर गिरने से वाहनों की पहियों से उड़कर दुपहिया चालकों की आंखों में चुभती है