Let’s travel together.

साधु की बेरहमी से हत्या कर आरोपियों ने शव को सुनसान इलाके में जमीन के नीचे दफनाया

0 450

आरोपियो की निशानदेही पर शव दो किलोमीटर दूर मिला

पुलिस ने शव जमीन से निकाला

डिंडौरी । जिले के कारोपानी गांव के पास एक साधु की हत्या की खबर लगते ही इलाके में सनसनी मच गई है। दरअसल साधु की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सूनसान इलाके में जमीन के नीचे दफना दिया था और आज संदेहियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। घटना बीते 9 मई की बताई जा रही है जब आश्रम परिसर में बकरी घुस जाने को लेकर साधु कमलानंद का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था जिसको लेकर आरोपियों ने पहले साधु की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी और शव को आश्रम के तहखाने में छिपा दिया था और रात को मौका पाकर शव को सूनसान इलाके में ले जाकर जमीन में दफना दिया था। घटना के बाद जब आश्रम से जुड़े लोग आश्रम पहुंचे तो उन्हें आश्रम खुला मिला और तहखाने में जगह जगह खून के निशान देखने को मिला तब अनहोनी की आशंका पर उन्होंने इसबात की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पिछले चार दिनों से तफ्तीश में जुटी हुई थी और गांव के ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। संदेहियों की निशानदेही पर पुलिस ने आज मृतक कमलानंद बाबा का शव बरामद कर लिया है। बताया जाता है की संदेहियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है हालांकि मामले की जांच जारी है लिहाजा पुलिस संदेही आरोपियों के बारे में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। वहीँ घटना के बाद स्थानीय लोगों व साधुओं में आक्रोश व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811