मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए लेकर जा रहा है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, लखपत सिंह, सुनील लोधी, सूरज वर्मा द्वारा घेराबंदी कर पकड़। आरोपी के पास से 20 क्वार्टर सफेद शराब के जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति शराब लेकर अंबाडी रोड पास खड़ा है। मौके पर पहुंचे तो आरोपी रमेश पिता बिहारी लाल सिसोदिया निवासी बालमपुर जिला भोपाल की तलाशी लेने पर 20 क्वार्टर सफेद शराब के मिले जिनकी कीमत 2000 बताई जा रही है। उक्त व्यक्ति शराब लेकर बेचने जा रहा था। उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।