Let’s travel together.

जीएमसी भोपाल में सफल गुर्दा प्रत्यारोपण पर चिकित्सकीय टीम को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई

0 105

तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं का सहज प्रदाय कर मध्यप्रदेश को बनायेंगे मेडिकल हब: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गांधी मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत सफल गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) के लिये पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफल प्रत्यारोपण न केवल प्रदेश में टर्शियरी हेल्थ केयर को नई दिशा देगा। मध्य प्रदेश को हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का सहज प्रदाय शासन की प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से प्रदेश में गरीब और वंचित परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है। गंभीर बीमारियों का इलाज और महंगे ऑपरेशन अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी संभव हो गए हैं। यह योजना न केवल बीमारियों के इलाज का साधन है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का एक मजबूत आधार भी है।

डीन जीएमसी भोपाल डॉ. कविता सिंह ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए मरीज, 49 वर्षीय श्री मनुज कुमार (परिवर्तित नाम), लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। उन्हें दो वर्ष पहले हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के दौरान किडनी की आनुवांशिक बीमारी ADPKD (Adult Polycystic Kidney Disease) का पता चला था। 6 महीने पहले उन्हें डायलिसिस पर रखा गया। डीन डॉ. सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती कमला (परिवर्तित नाम) ने साहस दिखाते हुए अपनी एक किडनी दान कर उन्हें नया जीवन दिया। डीन डॉ. सिंह ने बताया कि प्रत्यारोपण में लैप्रोस्कोपिक पद्धति से सर्जरी की गई है। इस पद्धति से ऑपरेशन के कम असुविधा होती है और डोनर जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

उल्लेखनीय है कि यह सफल प्रत्यारोपण डीन डॉ. कविता सिंह और अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. आर. आर. बर्डे, प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. सौरभ जैन (विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी), डॉ. अमित जैन, डॉ. समीर व्यास, डॉ. नरेंद्र कुर्मी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. कौशल (विभागाध्यक्ष, निश्चेतना), डॉ. बृजेश कौशल, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार अहिरवार, डॉ. असीम, जूनियर डॉक्टर: डॉ. रंजीत, डॉ. सौरभ, डॉ. अजय, डॉ. स्कंद, डॉ. रोहित, डॉ. दुर्गेंद्र, डॉ. नेहा, डॉ. लीना, डॉ. अरविंद, डॉ. कीर्ति सहित नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |     ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811