Let’s travel together.

प्रधानमंत्री सड़क योजना में सड़को के हाल बेहाल, नही हो रहा मेंटेनेंस, जगह जगह ख़राब हुई सड़के

0 102

– 5 साल की गांरटी के बावजूद ठेकेदार नही कर रहा सुधार, मेनटेनेंस के नाम पर कई स्थानों पर औपचारिकता

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज तहसील क्षेत्र में बीते वर्षो में बनाई गई प्रधानमंत्री सड़को के बुरे हाल है। मेंटेनेंस के अभाव में कई स्थानों की सड़के स्थान स्थान से खराब हो गई है। नियमानुसार 5 साल की गारंटी के बावजूद निर्माण एजेंसियों द्वारा कोई कार्य नही कराया जा रहा है। वही कई स्थानों पर मेंटेनेंस के नाम पर औपचारिकतायें की गई है। इस के बावजूद विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है।
क्षेत्रभर के ग्रामीण क्षेत्रो में भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री सड़के मेंटेनेंस के अभाव में बेहाल स्थिति में आ गई है। कई स्थानों की सड़कों पर बारिश के मौसम के बाद बड़े बड़े गड्ढे हो गए है तो सड़के जमींदोज हो गई है जहाँ से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है

खासतौर पर गैरतगंज से गोपालपुर, उंसरमेटा सड़क, रम्पुरा कलां, अंधियारी, जुझारपुर, गढ़ी से हिनोतिया खास अगरिया कलां सड़क, आलमपुर से जमुनिया ब्रजभान, हरदोट, आलमपुर से रजपुरा , सईदपुर, चिरोंजीय, शोभापुर, खमरिया गंज, बेहरा, बिलवानी, सीहोरा खुर्द, सर्रा, देवरीगंज सहित देवनगर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रो के लिए बनाई गई दर्जनों सड़को के बुरे हाल है। यही नही बीते दिनों गोपालपुर, उंसरमेटा, चादोनी गढ़ी सड़क सहित अन्य सड़को पर कुछ स्थानों पर पत्थर के पिलर गड़ाकर उनकी रंगई पुताई कर सड़क मेंटेनेंस में औपचारिकता कर इतिश्री कर दी। वर्तमान में सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। मज़े की बात तो इस मामले में यह है कि सड़कों को बनाने वाली एजेंसियों को सड़कों के मेंटेनेंस के लिए 5 वर्ष की अवधि शशर्त दी जाती है और जो सड़के 5 वर्ष से ऊपर निर्माण के हो गई है उनके मेंटेनेंस के लिए अन्य एजेंसी को से अनुबंध रहता है बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते धरातल ओर कार्य न कर कागजो में ही मेंटेनेंस को निपटाकर करोड़ो का गोलमाल किया जाता है। तथा गैरतगंज क्षेत्र में इस प्रकार की गड़बड़ियां की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |     भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, डिजिटल अभियान तेज करने के निर्देश     |     नरसिंह जमादारी बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष     |     आषाढ़ी माता के दरबार में पानी के लिए पूजा: झमाझम बरसे बदरा, मुस्कुराए  किसान     |     सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811