Let’s travel together.

अज्ञानता ही जीवन में समस्याओं की मूल वजह -उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 37

चित्रकूट में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मनुष्य का भाग्य जब जाग्रत होता है तो कथा के ज्ञान को प्राप्त करने का पुण्य अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के साथ जितनी भी समस्यायें होती है वह केवल अज्ञानता के कारण होती है। संतो और ज्ञान गंगा के सानिध्य में सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। उप मुख्यमंत्री आचार्य आश्रम नयागांव चित्रकूट में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को संबोधित कर रहे थे। कथा व्यास के रूप में श्री श्री राजगुरू स्वामी बदरी प्रपन्ना चार्य जी महाराज आसीन रहे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कथा ज्ञान यज्ञ में स्थान का भी अत्यंत महत्व होता है। घर, मंदिर और तीर्थ स्थान पर कथा सुनने से कई गुना लाभ पुण्य होते हैं। भगवान श्री राम ने स्वयं जिस स्थान में निवास कर अपने वनवास काल के 12 वर्ष बिताये हों और जहां से मां मंदाकिनी गंगा निकलती है ऐसे तीर्थ में कथा सुनने का कार्य सोने में सुहागा होता है। उन्होंने कहा कि लगभग 300 वर्ष पहले स्थापित आचार्य आश्रम के 12वें गुरू के रूप में राजगुरू बैकुण्ठ स्वामी संकर्शण प्रपन्नाचार्य जी के सानिध्य में धर्म और आध्यात्म का कार्य आगे बढा है। युवराज स्वामी राजगुरू की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को संरक्षित कर रहे हैं।

कथा व्यास के रूप में राजगुरू स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज ने 6वें दिन की श्रीमत भागवत कथा सुनाते हुए बताया कि भागवत के चारों अक्षर भक्ति, ज्ञान, बैराग्य और तत्व ज्ञान में समाहित हैं। यह कथा सम्पूर्ण वेद-वेदांतों का सारस्वत स्वरूप है। श्रीमद भागवत सभी 18 पुराणों में सबसे श्रेष्ठ है और इसे 18वें पुराण के रूप में सबसे अंत में लिखा गया है। उप मुख्यमंत्री श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की आरती में भी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811