Let’s travel together.

ट्रक का तिरपाल फटने से रोड पर फैला भूसा, बाल बाल फिसलने से बचे मोटरसाइकिल चालक

0 101

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

रात को भोपाल विदिशा हाईवे पर एक भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटने की वजह से भूसा सड़क पर फैल गया। सड़क पर भूसा फैलने के कारण कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे। जानकारी के अनुसार भूसे से भरा एक ट्रक भोपाल विदिशा हाईवे पर गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक पुरानी चौकी दीवानगंज के पास पहुंचा तो इस दौरान भूसे को ढकने वाला त्रिपाल फट गया और भूसा सड़क पर फैल गया। रास्ते पर भूसा फैलने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे पर कई दोपहिया वाहन फिसलने से बाल बाल बचे। सुबह के समय कई पशु रोड के किनारे भूसे को चरते हुए नजर आए।


बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोजाना हजारों की तादाद में भूसे से भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियां निकल रही है। इसके बाबजूद ट्रक से भरे वाहनों के चालकों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। यही कारण है कि एक बार फिर सड़क हादसा होते होते बाल बाल बचा,लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि सड़क पर वाहन चालकों के साथ कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811