Let’s travel together.

भाई दूज पर निकाली 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सिंघारई माता पर चढ़ाई

0 84

– सिंघारई माता मंदिर तक पैदल चलकर पहुंचे भक्त

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रन्नौद तहसील में भाई दोज पर ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने रविवार को क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 100 मीटर लंबी चुनरी सिंघारई माता पर पहुंचकर चढ़ाई। इस चुनरी यात्रा में महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल हुए।

100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर तक गई-

रन्नौद तहसील के ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई थी। रविवार की सुबह गांव से इस चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर सिंघारई बाली माता पर पैदल सफर पैदल तय कर पहुंची थी। ढचरा गांव के रहने वाले दीवान सिंह ने बताया कि भाई दोज पर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां सिंघारई पर 100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई हैं।

बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं-

इस चुनरी यात्रा में करीब 300 महिला, पुरुष, बच्चें शामिल हुए। जो डीजे पर बजते माता के भजनों पर जयकारा लगाते हुए माता के दरवार पहुंचे थे। बाद में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर परिषर में रखा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811