Let’s travel together.

जिला अस्पताल से बच्चा चोरी में मानव तस्करी एंगल पर भी होगी जांच- डीआईजी अमित सांघी

0 119

– शिवपुरी से नवजात बच्ची को अगवा करने वाली महिला सागर से गिरफ्तार

– अगवा बच्ची मां को सौंपी गई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के जिला अस्पताल से एक महिला द्वारा नवजात बच्ची को चोरी किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी महिला को सागर से गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया और यहां से उसको रिमांड के लिए लिया गया है। इसके अलावा गुरुवार को चोरी गई नवजात बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया। इस दौरान सागर से एक एंबुलेंस के माध्यम से उक्त बच्ची को लाया गया। इसके बाद इस बच्ची को उनके परिवार जनों को सौंपा दिया गया। इस मौके पर ग्वालियर पुलिस डीआईजी अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

नवजात बच्ची को मां को सौंपा गया-

ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची को चुराने वाली महिला शारदा आदिवासी को सागर से गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी ने बताया कि शिवपुरी पुलिस ने उक्त वारदात को एक चैंलेंज के रूप में लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में शिवपुरी पुलिस ने शानदार काम किया है और जैसे ही नवजात बच्ची को चुराए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकियों के माध्यम एवं अन्य इंटेलिजेंस के माध्यम से आरोपी महिला का सुराग लगाया गया। आरोपी महिला को सागर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नवजात बच्ची जो चोरी कर ली गई थी वह बरामद की गई। बच्ची को गुरुवार को संबंधित प्रसूता उसकी मां बामौरकलां के विशुनपुरा निवासी रौशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 23 साल को सौंप दिया गया है।

हर एंगल पर होगी जांच-

जिला अस्पताल में पत्रकारों से चर्चा में डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से उसका रिमांड लिया है। अब पुलिस पूछताछ करेगी कि इसमें वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल है। डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि मानव तस्करी को लेकर भी संबंधित महिला से पूछताछ की जाएगी और इसके अलावा हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है कि मानव तस्करी के अलावा जादू टोना सहित कोई अन्य मामला तो नहीं है।
उन्होंने बताया कि महिला का अभी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है उसके परिवार के एक सदस्य पर जरूर दो मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने भी पुरस्कार देने की घोषणा की-

डीआईजी ने बताया कि इस मामले में शिवपुरी पुलिस ने शानदार काम किया और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ सामंजस बनाकर आरोपी महिला को सागर से गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि इस सफलता पर मप्र के डीजीपी महोदय ने भी पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा गुरुवार को जिला अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने पुलिस अधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811