Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रो में भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

0 108

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल, 31 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया है। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, जमुनिया कायम पुर बरजोर पुर, नर खेड़ा, सरार , गिदगड, मुस्काबाद, सत्ती , बालमपुर समेत सभी ग्रामीण व कस्बों में दीपावली का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
लोगों ने जहां अपने घरों में महालक्ष्मी का पूजन कर दीप जलाए, तो वहीं रात में रंग-बिरंगी रोशनियों और आतिशबाजी से आसमान जगमग हो गया। सभी गांव रंग बिरंगी रोशनी से नहाए नजर आ रहे हैं। हर तरफ सिर्फ रोशनी और खुशहाली है। क्षेत्र में दीपावली पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। लोग सुबह से ही लक्ष्मीजी की

पूजन के लिए अपनी दुकानों, मकानों की सफाई करते देखे गए। ठेले वाले नीम के पत्ते, माला आदि लेकर खड़े हो गए थे। लोगों ने पत्ते, फूल आदि खरीदकर दुकानों, मकानों पर सजाए। लोगों ने अपनी दुकानों, मकानों और ऑफिसों में लक्ष्मी जी का पूजन पूरे विधि विधान से किया। शाम होते ही दीपावली की असली चमक नजर आई। रात 8 बजे लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन कर दीप जलाए, फिर बच्चों-बड़ों ने जमकर पटाखे चलाए। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। दीपावली के दिन भी रात तक बाजारों में खरीदारी करने वाले नजर आए।दीपावली पर दीवानगंज जगमग देखते ही बन रही थी। दीवानगंज सहित हर गांव में गली, मोहल्ले हर जगह आतिशबाजी और रोशनी ने कोना-कोना रोशन कर दिया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सभी में गजब का उत्साह दिखा। इस बार दीपावली पर बाजारों में भी पिछले सालों की तुलना में अधिक कारोबार हुआ और दीपावली के दिन व्यापारियों के चेहरे पर भी यह खुशी साफ दिखी। सुबह से दिवाली की तैयारी कर रहे लोगों ने शाम को मां लक्ष्मी की पूजा के बाद बाजारों का रुख किया। देर रात तक बाजारों में खानपान और खरीदारी का दौर चलता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811