देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
बुधवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे नगर से 2 किलोमीटर दूर लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के लिए कूदा युवक डूबने सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों से ढूंढने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के युवक की डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर तलाश की जा रही है। बताया जाता हैं कि राहुल ठाकुर पिता हल्के आदिवासी उम्र 20 साल निवासी रमपुरा लालघाटी अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। तीन भाई में दूसरे नंबर का है और उसकी एक बहिन है। डेम से लगकर ही उसके परिवार की खेती है और उसी में मकान बनाकर परिवार रहता है। परिजनो ने बताया कि वह प्रतिदिन डेम में नहाने जाता था।