Let’s travel together.

ट्रक पलटा, आग लगी, ट्रक और क्लीनर जिंदा जले

0 89

– ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला, दोनों जिंदा जले

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर खूबत घाटी के पास एक ट्रक के अचानक पलट जाने और उसमें आग लगने से उसमें सवार ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई । ट्रक पलटने से उसमें आग लग गई और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ट्रक में प्याज भरा हुआ था जो कर्नाटक से हरियाणा जा रहा था।

शिवपुरी में खूबत घाटी पर हुए इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को गाड़ी से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया। दोनों इसी वाहन में जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था तभी इस ट्रक का टायर फट गया और अचानक पलट गया। इसमें ड्राइवर रिजवान अंसारी (32) और क्लीनर मोनू बड़क (32) केबिन में फंस गए। दोनों घायल हो गए थे। वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग भभक गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811