Let’s travel together.

संभागीय शालेय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रायसेन तीनों वर्गों में विजेता

0 120

रायसेन। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के महिला वर्ग अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में रायसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। कलेक्टर अरविंद दुबे ,जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

भोपाल में गत दिवस 26 अक्टूबर को आयोजित शालेय हाँकी प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रायसेन ने सेमीफाइनल में भोपाल को 4-0 से हराया एवं फाइनल मैच में सीहोर को 5-0 पराजित कर रायसेन विजेता बना। अंडर-17 आयु वर्ग में रायसेन ने सेमीफाइनल में राजगढ़ को 5-0 से एवं फाइनल मैच में भोपाल को 3-0 से पराजित कर विजेता बना। इसी प्रकार 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में फाइनल मैच में रायसेन, विदिशा को 12-0 शून्य पराजित कर विजेता बना।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुदित शेजवार विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी एसपी पंकज पांडे एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी शडीडी रजक, फुटबाल मास्टर ट्रेनर वीएस बुंदेला,जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण राजेश यादव ने भी टीम के कोच प्रह्लाद राठौड़ एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पवित्र अस्थि कलश के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा     |     सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811