अनुराग शर्मा सीहोर
65 साल पहले ही आज ही के दिन इस दिन 10 जवानों के बलिदान को याद किया जाता है, जिन्होंने 1959 में चीन से लगने वाली भारतीय सीमा की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए थे। इसी श्रंखला में इस साल भी मध्यप्रदेश पुलिस के 23 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से देश में मिसाल कायम की।जिला मुख्यालय पर आयोजित पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।

नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस कड़ी में 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक की अवधि में अपनी कत्र्तव्य की वेदी पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में ड्यूटी के दौरान शहीद हुये 216 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम का वाचन एसपी शुक्ला द्वारा किया जाकर पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया गया। सूबेदार अजय भिरे द्वारा शोक परेड की कमान संभाली तथा प्लाटूनों का नेत्तृव करते हुये शहीदों को शोक परेड सलामी दी गई।
समारोह में कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच, हेमन्त जोशी विशेष न्यायाधीश, अर्चना नायडू बोडे मुख्य न्यायाधीश, गीतेश गर्ग एएसपी, निरंजन सिंह राजपूत नगर पुलिस अधीक्षक, पूजा शर्मा एसडीएमओ, नीलमणि लडिया जिला सेनानी होमगार्ड, उपेंद्र यादव रक्षित केंद्र, माया सिंह थाना प्रभारी मण्डी, मनोज मालवीय थाना प्रभारी कोतवाली उपस्थित रहे एवं पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद पुलिस जवानों को याद किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र सीहोर के अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य स्टाफ ने पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।