Let’s travel together.

घनकुल स्टील फेक्ट्री में फिर हादसा,मरते मरते बचा श्रमिक एक हाथ हुआ चकनाचूर

0 414

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

उधोगो में ओधोगिक स्वस्थ्य एवं सुरक्षा की अनदेखी के चलते हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं घनकुल स्टील में अभी दो श्रमिको की दर्दनाक मौत की आग ठंडी भी नहीं हुई कि पुनः उसी फेक्ट्री में एक श्रमिक मरते मरते बचा उसकी चीख सुनकर आपरेटर यदि तत्काल मशीन बन्द न करता तो श्रमिक पूरा ही कन्वेयर वेल्ट में खिंचता चला जाता इस घटना में उसका एक हाथ चकनाचूर हो गया।
हालांकि घटना दो दिन पुरानी है लेकिन सिलतरा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार तुकेश्वर पिता चेतराम जायसवाल उम्र 22 निवासी जांजगीर वार्ड नम्बर 19 का रहने वाला है ठेकेदार के अधीन सिलतरा की घनकुल स्टील फेक्ट्री में काम कर रहा था काम के दौरान जिस कन्वेयर वेल्ट से माल जाता है अचानक उसका दाहिना हाथ फंसा उसे मशीन खींचने लगी वह जोर से चीखा उसकी आवाज सुनते ही एक अन्य कर्मी ने मशीन तत्काल बन्द की जिससे उसका दाहिना हाथ ही मशीन में जा पाया और शरीर बच गया अन्यथा कन्वेयर वेल्ट में उसकी दर्दनाक मौत हो सकती थी।
पुलिस के मुताबिक घटना में श्रमिक का दाहिना हाथ अलग हो गया है रायपुर के निजी अस्पताल में श्रमिक का उपचार चल रहा है ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ही इसी घनकुल स्टील फेक्ट्री में जेसीवी का टायर ब्लॉस्ट होने से दो श्रमिको की दर्दनाक मौत हो चुकी है बाबजूद ऐंसी घटनाओं से न प्रबंधन सबक ले रहा न ही ओधोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग कोई प्रभावी कार्यवाही कर रहा जिसके कारण लापरवाहियां थम नहीं रहीं और आये दिन हादसे हो रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811