Let’s travel together.

हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाएं: पूर्व सांसद अलोक संजर

0 120

-सभी वर्गों से सम्पर्क कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ायें: राम पाल सिंह

-भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण को लेकर बैठक हुई संपन्न

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भाजपा के सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण को लेकर नगर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य आतिथ्य भोपाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद अलोक संजर एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बैठक में सर्व प्रथम पूर्व सांसद अलोक संजर एवं रामपाल सिंह राजपूत का पुष्प माला से मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक एवं मंडल के प्रभारी गोपाल सिंह राजपूत ने पुष्प माला से स्वागत किया।


बैठक संबोधित करते हुए  पूर्व सांसद अलोक संजर ने कहा कि सदस्यता अभियान का दूसरा चरण एक अक्तूबर से प्रारम्भ हो गया है जो कि 15 अक्तूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान में हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाएं।
सितंबर को प्रथम चरण समाप्त हो चुका है और द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। इसमें भी हमें प्रत्येक बूथ पर सदस्यता करनी है और जहां सदस्यता कम हुई है, वहां योजना बनाकर उसे पूरा करना है।
सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, खिलाड़ी, समाजसेवी, स्वयं सहायता समूह, साहित्यकार एवं अन्य विशिष्ट वर्ग के व्यक्तियों से भी संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि अब बस्ती संपर्क भी प्रारंभ होगा और 6 अक्टूबर को महा सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें संपूर्ण पार्टी के कार्यकर्ता बूथ से लेकर सांसद तक सभी सदस्यता करेंगे। फिर यही अभियान 14 व 15 अक्टूबर को भी चलेगा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह देश के हर कोने तक पार्टी के विचारों को पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक करें और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करें।
बैठक मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक एवं सलीम काजी ने भी संबोधित किया। इस अवसर भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष वकील, संजय मस्ताना, गिरजीस चौरसिया, सलीम काजी, जय बाबू जैन पंडित ओंकार शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीभोर जैन, श्याम साहू, मिलन जैन, गोपाल सिंह राजपूत, राजीव समैया, मोनू मतंबर, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू भाई लखन मेहरा,दिपेश समैया, तुलसी यादव, संदीप शर्मा, पुनीत समैया सर्वेश खरे, नारायण यादव , लखन चंदेल,मयंक रघुवंशी,जगदीश साहू, विक्रम शाह, मंदन राय, घनश्याम कलसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811