Let’s travel together.

मद्ध निषेध कार्यक्रम के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई

0 83

विदिशा।  द इंटरनेशनल लायंस क्लब द्वारा  गवर्नर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह के निर्देशानुसार महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दूसरी एक्टिविटीज के क्रम में नशाबंदी पर भी एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि आज सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा किला अंदर ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई। जहां पर अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने मां सरस्वती की पूजन के साथ ही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में आपने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

अन्य वक्ताओं ने भी उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किए। ‌ एक अन्य दूसरी एक्टिविटी के क्रम में नशाबंदी पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा उपस्थितपदाधिकारीयों सहित नागरिकों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नशाबंदी के महत्व को समझाया एवं सभी को किसी भी प्रकार के नशा न करने की शपथ दिलाई। आश्रम संचालिका कौशल्या दीदी ने “नशा करना छोड़ो ईश्वर से नाता जोड़ो” का नारा देते हुए नशाबंदी हेतु लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब के विभिन्न पदाधिकारीयों सहित लॉयन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन अमित सनस, लायन आर के वासुदेव, ब्रह्माकुमारी कौशल्या दीदी एवं डॉक्टर जीवनलाल भाई जी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     राष्ट्रीय राजमार्ग बना पार्किंग स्थल: शादी समारोह ने किया शहर को जाम, चार एम्बुलेंस भी फंसीं     |     रायसेन के बर्रुख़ार के जंगल में एक बार फिर दिखा सड़क किनारे बाघ,राहगीर दहशत में     |     पूर्व नहीं भूतपूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुआ था चाऊंर घोटाला     |     पोषण पखवाड़ा 2025:सिलवानी के कोलुआ आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता और पोषण गतिविधियों का आयोजन     |     20 वर्षीय लोकेश शाक्या की दोनों किडनी फेल  आर्थिक स्थिति खराब इलाज में असमर्थ परिवार,मदद की जरूरत     |     गेहूं की फसल निकालने के बाद किसान अब मूंग की फसल की तैयारी में जुटे     |     भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक 20 अप्रैल को उज्जैन में     |     गैरतगंज की छह ग्राम पंचायतों को मिले फायर फाइटर, विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने किया वितरण     |     पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की स्थानांतरण नीति शीघ्र होगी घोषित: मंत्री प्रहलाद पटेल     |     रीवा में पंच-सरपंच सम्मेलन, डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ल,मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811