रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर में 108 कुंडीय महायज्ञ का जनवरी में होना है जिसको लेकर जानकारी देते हुए धीरज मनी ने बताया की कलाश यात्रा निकाली जा रही है।जिसमे भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा भी शामिल होंगे। वही आत्मियजनों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है। की दिनांक.03.10.024 को देव भूमि हिमालय शांतिकुंज हरिद्वार से दिव्य शक्ति कलश का हमारे क्षेत्र में आगमन हो रहा है। इस दिव्य शक्ति कलश के सानिध्य में हमारे क्षेत्र मंडीदीप में विराट 108 कुंडिया शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ जनवरी 13.से 16 जनवरी 2025 में संपन्न होना है। और यह दिव्य शक्ति कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा भोपाल से वाहन रथ यात्रा से ओबेदुल्लागंज गायत्री शक्ति पीठ महावीर कालोनी तक रहेगी। और यह दिव्य शक्ति कलश नवरात्रि अनुष्ठान में गायत्री शक्ति पीठ में रहेगा इस दिव्य शक्ति कलश के सानिध्य में नवरात्रि अनुष्ठान संपन्न होगे। इसके बाद 108 गांव में प्रचार प्रसार जो की युग श्रीषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के विचार क्रांति का संदेश देने के लिए रथ यात्रा कलश यात्रा के माध्यम रायसेन जिला और भोपाल जिले में जन संपर्क करेंगे।