महात्मा गांधी जी की जयंती पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान एवं प्राचार्य डॉ नीरज दुबे द्वारा, महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर पुष्पार्पण किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री संदीप चौहान ने भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री,एवं महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया और छात्रों से कैंपस में सफाई रखने में सहयोग प्रदान करने को कहा साथ ही मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में जोड़ने का निवेदन किया।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र अहिरवार , डॉ वर्षा गौतम, योगेश धाकड़, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान के अन्तर्गत श्रमदान किया।
इस अवसर पर समाज सेवी केशव चौहान सगोनिया, अमरजीत चौहान दामादेही, देवा चौहान सिलगेना,राधेश्याम सेन, राजेश डागोर, रघुनाथ मेहरा, सुनील साहू, डालचंद, रिंकी अहिरवार, ने अपनी सहभागिता दी।