बरेली सिविल अस्पताल में मौन धारण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
बरेली नगर ने अनेक लोगों को खोया हैं जो नगर में किसी न किसी रूप में समाज सेवा और परोपकारी कार्यों के लिए जाने जाते थे ।कार दुर्घटना में स्व.श्री अरविंद मालवीय की मौत से नगर में शौक छा गया । मालवीय प्रतिष्ठित परिवार से थे।वे सदैव आम लोगों में सरल ओर सहज व्यवहार के लिए जाने जाते थे।सदैव सामाजिक, धार्मिक कार्यों में अपना योगदान देते रहे राजनीति में भी अपनी अलग छवि रखते थे। वहीं समाज सेवा को लेकर श्रीमती रजनी ठाकुर को लोग भुलाए नहीं भूल पा रहे हैं जीवन भर सेवा कार्य किया।जिन्होंने अपना जीवन निस्वार्थ रूप से मरीज और बीमार लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था।साथ ही स्व श्री रासिकबिहारी रघुवंशी ,स्व.श्री फूल सिंह जी राय , स्व. श्रीमती हेमा लोधी भी हमे छोड़कर ईश्वर के पास चले गए। इन सभी की स्मृति में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने उन्हें याद करते हुए बरेली सिविल अस्पताल में बीएमओ डॉ हेमंत यादव ,नगर परिषद सी एम ओ श्री हरिशंकर वर्मा और नगर के समस्त सहयोगी पत्रकार बंधुओ सहित राष्ट्रीय हिंदू सेना जिलाध्यक्ष अखिल खरे उपस्थित रहे।

दिवंगत आत्माओं की स्मृति में राष्ट्रीय हिन्दू सेना के अध्यक्ष अखिल खरे, क्षेत्रीय सामाजिक पत्रकार संघ एवं सिविल अस्पताल बरेली के समस्त लोगों के द्वारा सभी दिवंगत लोगों को याद कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रध्दांजली अर्पित की गयी।
सभी की स्मृति में वृक्षारोपण कार्य किया गया । सिविल अस्पताल के ब्लाक मेडिकल आफिसर हेमन्त यादव, नगरपरिषद अधिकारी हरिशंकर वर्मा, क्षेत्रीय सामाजिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजीव तारण, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र धाकड़, यशवन्त सराठे, संजय शर्मा, संतोष मालवीय, सत्यनारायण याज्ञवल्क्य, पवन सिलावट,अरशद मसूद,लीलाधर साहू,व्रजेश श्रीवास्तव,एवं सिविल अस्पताल के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।