Let’s travel together.

अंबाडी के मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे

0 168

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अब केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं। नवरात्रि प्रारंभ होने में, ऐसे में हर जगह नवरात्रि को लेकर दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं तो वहीं नवरात्र को लेकर मां दुर्गा की मूर्तियों को तैयार करने वाले मूर्तिकारों ने अब अंतिम रूप दे दिया है। अंबाडी में गणेश विसर्जन के बाद से ही मां दुर्गा की मूर्तियां बनना शुरू हो गई थीं जो कि अब पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। इसको लेकर लोग कई जगह दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं तो कहीं पर बड़े-बड़े पंडाल लगाते हैं। अंबाडी में रहने वाले बबलू प्रजापति, सोनू प्रजापति, गोलू प्रजापति, संतोष प्रजापति, बंटी प्रजापति ने बताया कि मूर्ति बनाने का काम उनका पुश्तैनी काम है। घर की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर आ गई। इसलिए मूर्ति बनाकर अपना घर चला रहे हैं। अंबाडी की ऊपर वाली गली मोहल्ले में ज्यादातर मूर्तिकार रहते हैं परंतु मां दुर्गा की मूर्ति कुछ ही घरों में बनाई जाती है।

मूर्तिकार हल्के राम प्रजापति, अमन प्रजापति ,राहुल प्रजापति ,विक्की ,छोटू प्रजापति ने बताया उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां दीवानगंज क्षेत्र के अलावा जिले से बाहर भी जाती हैं जैसे बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नरखेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर, गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, शक्ति, पिपरई, मुनारा, करेया, कायमपुर, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा बांसिया, सहित आसपास गांव के ग्रामीण लोग मूर्तियां लेने आते हैं। 3000 रुपए से लेकर10000 रूपए तक की मूर्ति बनाते हैं। हम हर प्रकार की मूर्ति बना सकते हैं जैसा लोग कहेंगे वैसी मूर्ति बना देते हैं।
मूर्तिकार ने बताया के उसके पास सबसे सस्ती मां दुर्गा की मूर्ति 3000 रुपये की है और सबसे अधिक महंगी मूर्ति जो कि 6 फीट की है उसकी कीमत 6 से 8 हजार रुपए है। नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिरों के अंदर रंगाई-पुताई व साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। वही जोर-जोर से पंडाल बनाने की तैयारी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811