Let’s travel together.

जिला पंचायत के सामान्य सभा मे पहुचे संसद मंत्री विधायक

0 113

सुरेंद्र जैन रायपुर

रायपुर जिला पंचायत की समान्य सभा बीते शुक्रवार को सम्पन्न हुई जिमसें सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल सहित उसी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष से मंत्री बने टंकराम वर्मा सहित आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सहित ग्रामीण के विधायक के प्रतिनिधि शामिल हुए सभा की अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने किया जिमसें जिला के मुख कार्यपालन अधिकारी सहित सभी जिला सदस्यों और जनपद अध्यक्षों ने सभी अतिथियों का स्वागत उपरांत सभा शुरू हुआ

सभी जिला सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या रखी मुख्य रूप से जन जीवन मिशन के ठेकेदारों की जा रही लापरवाही पर सबने रोष जताया कार्य अपूर्ण कर छोड़े गए ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग रखी जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने बताया कि धरसींवा का पानी टंकी निर्माण और आस पास के कुकेरा मनोहरा सहित अन्य उनके क्षेत्र के गांव का कार्य अधूरा है उसके मुरेठी परसतराई सोन्दरा बहेसर में कार्य अधूरा है साथ ही एरिगेशन विभाग को मुर्रा एनीकट मे खराबी पानी रुकाव गेट में खराबी आ लोगो के मरने के शिकायत किया उसमें सुधार निर्माण का मांग रखा, साथ ही ग्रान चरौदा में नहर के सीपेज के कारण हर साल सड़क खराब होने व जलभराव घरों व दुकानो में हो रहा है पूर्ब में भी सुधारने की बात कहने के उपरांत स्तिथि वही है उसमें नाराजगी दिखाई विभाग जल्द ही सुधार कार्य करने की बात कही वही पीडब्लूडी से कोदवा मंडी मार्ग सहित गोढ़ी से कुरूद पहुँच मार्ग स्वीकृति के बाद भी बना नही उसको।जल्द से जल्द विभागीय कार्य को पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू करने की बात रखी शिक्षा विभाग से मलौद सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने धरसींवा के प्राथमिक शाला में आहता निर्माण सहित नगर पंचायत कुंरा के स्वामीआत्मनानद में कला विषय न होने और उसे जल्द शुरू करने की बात रखा जिसमे सांसद ने निर्देश दिए कि जिले के सभी हाई स्कूल में सभी चारो विषय शुरू किए राकेश यादव में धरसींवा स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर की मांग की जिसजिसे जल्द पूरा करने के निर्देश भी मिले ज क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री ओवर रेटिंग शराब दुकानों के संचालन पर भी विधायक और जिला सदस्यों ने विभागीय अधिकारि से सवाल कर कार्यवाही की मांग की साथ ही खनिज विभाग के विषय मे क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की समस्या भी गूंजा सांसद ने अधिकारियों से 50 सालों में दी गए खदानों की सूची मांगी और जिसका समय समाप्त हो गया वैसे खदानों को शासन को वापस करने की बात कही साथ ही महिला बाल विकास समाज कल्याण सहित कृषि उद्यानिकी सहित विभागों से सवाल जवाब शिकायत और निवारण के निर्देश दिए गए पूरे सभा को बहुत बढ़िया से जिला सीईओ और जिला अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने सफल संचालन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811