Let’s travel together.

भाजपा नगर मंडल सीहोर के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को किया याद

0 62

पंडित उपाध्याय का जीवन समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा-मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति
अनुराग शर्मा सीहोर

लीसा टाकीज स्थित सीहोर विधानसभा कार्यालय में भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आस्था के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर याद किया और इसके अलावा मंडल के तत्वाधान में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक 92 बूथों पर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि वंचितों के उत्थान के प्रति पंडित श्री उपाध्याय समर्पित रहे। इसके अलावा सभी बूथों पर महा सदस्यता अभियान में भाजपा की विचार से युवाओं को जोड़ा गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव सहित अन्य ने विधायक कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एकात्मक मानववाद के प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती प्रताप मंडल की ओर से मनाई गई। इस मौके कार्यकर्ताओं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प हार चढ़ाए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाएं और उनके बताए मार्ग पर चलने की सीख ली। पंडित उपाध्याय के जीवन चरित्र पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर लोगों की सेवा करने का काम किया।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, मान सिंह पवार, मांगीलाल मंझेडा, कमलेश राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, मोहन चौरसिया, अशोक सिसौदिया, कन्हैया लाल मालवीय, संतोष कुशवाहा, विपिन सास्ता, राजू सिकवार, गोपाल सोनी, राजेश परिहार, हरीश राठौर, अनुप चौधरी, सुरेन्द्र राठौर, पवन जैन, प्रवेश राठौर, लखन चौरसिया, महेश वर्मा, सुनील राय, तुषार सोनी, जितेन्द्र यादव, हर्ष ताम्रकार, अजय दिनकर, सीमा परिहार, रेखा चौरसिया, मनोरमा शर्मा, सोनू ठाकुर, सीमा शर्मा, ज्योति पांडे, सोनू चंद्रवंशी आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811