मंत्री बोले ऐसे लोगों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तो बहुत सुना है लेकिन शासकीय क्वार्टर में ही जब अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जाए तो इसे क्या कहेंगे
ऐसा ही मामला नगर के पिपरिया रोड स्थित पी डब्ल्यू डी एसडी ओ के शासकीय आवास के पीछे एक शासकीय क्वार्टर में देखने को मिल रहा है जहां पर कुछ लोगों के द्वारा क्वार्टर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर आनंन फानन में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
जिसको लेकर यहां निवास करने वाले पटवारी अशोक धाकड़ के द्वारा एसडीएम संतोष मुद्गल को पत्र के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है।
बता दें कि पिपरिया रोड स्थित यह क्वार्टर लोक निर्माण विभाग के अधीन है जिसे 26 नवंबर 2020 को लोक निर्माण विभाग के द्वारा पटवारी अशोक धाकड़ के लिए अलर्ट किया जा चुका है।
लेकिन वर्तमान में कथा कथित लोगों के द्वारा क्वार्टर के बाहर खाली पड़ी भूमि पर अवैध रूप से टीन शेड सेट डालने की तैयारी की जा रही है रातों-रात लोहे के पाईप गडाकर सेट बनाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा अंतर्गत ग्रह नगर में होने वाले अवैध अतिक्रमण के संबंध में जब उनसे चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने पूर्व में ही कहा है शासन की 1 इंच भूमि पर अवैध अतिक्रमण नहीं होने दूंगा और जो शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं कानूनी कार्यवाही की जाएगी।