Let’s travel together.

भोपाल का बालक रेल की पटरी पटरी चलते भंवर खेड़ी, महुआ खेड़ा गांव पहुंचा  पुलिस ने घर पहुंचा

0 391

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

एक बालक रेल की पटरी किनारे चलते-चलते रात के समय महुआ खेड़ा, भंवर खेड़ी गांव पहुंच गया। गांव के चौकीदार ने दीवानगंज चौकी पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय लोवंसी महुआ खेड़ा ,भंवर खेड़ी गांव पहुंच कर
अजय सोनी पिता राहुल सोनी उम्र 12 वर्ष को दीवानगंज चौकी पर लेकर आए। बालक के पास ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे पता चल सके की बालक कहां का रहने वाला है।


बालक ने बताया कि मैं मोहल्ले में खेल रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति मुझे लिफ्ट देकर रेल की पटरी के किनारे छोड़ कर चला गया। कहने लगा कि रेल की पटरी पटरी चले जाओ तुम घर तक पहुंच जाओगे। मैं रेल की पटरी पटरी चलते हुए यहां पर पहुंचा हूं। बालक बहुत घबराए हुआ था पुलिस ने पहले बच्चे को भोजन कराया इसके बाद बच्चे से पूछा तो बच्चा केवल नवजीवन कॉलोनी भोपाल बता पा रहा था। उसको अपने घर का कुछ भी पता याद नहीं था।
दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी, आरक्षक सुनील लोधी रात में ही भोपाल के छोला थाने पर पहुंच कर वहां से पुलिस को साथ में लेकर नवजीवन कॉलोनी पहुंचे फिर कर गलियों में घूम फिर कर बच्चे का घर तलाश किया। बच्चों का घर गली नंबर 18 में मिला । घर मिलने के बाद बच्चे को उसके मम्मी श्वेता सोनी के सुपुर्द किया। बच्चों की मम्मी ने बताया कि इसके पापा भोपाल के करोद सब्जी मंडी में काम करते हैं। एक छोटा भाई ,एक छोटी बहन हैं, मैं घर का काम संभालती हू बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। न जाने कैसे वहां चला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811