Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 21 सितम्बर 2024

0 120

मेष राशि –  अपने काम में आगे बढने और सफलता पाने का मौका मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग भी प्राप्त होगा। बिजनेस में  कमाई अच्छी होगी।   राजनीतिक क्षेत्र से भी लाभ मिलेगा।  पूर्व में किए काम के लिए प्रशंसा भी मिलेगी।  भावुकता में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है।

​वृषभ राशि – मानसिक उलझन में रहेंगे।  कोई भी आर्थिक फैसला लेते समय गंभीरता से विचार कर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में  पुरानी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है। घर में कोई बुजुर्ग भी  नाराज हो सकते हैं। नौकरी मे कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है अचानक कोई काम  सौंपा जा सकता है।  किसी से विवाद में उलझने से बचें नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। आर्थिक लाभ भी  सामान्य रहेगा।

​मिथुन राशि – आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।   दिन की शुरुआत में  मानसिक उलझन का सामना करना होगा लेकिन धैर्य से और संयम से स्थिति सामान्य हो जाएगी। कार्य व्यवसाय में  खुशी मिलेगी। बीते दिनों को भी परेशानी हुई है उससे भी   राहत पाएंगे। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। मित्रों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

​कर्क राशि – कार्यक्षेत्र में तरक्की और सम्मान पाएंगे।  कोई कठिन काम भी  किसी मित्र या संबंधी की मदद से संपन्न हो जाएगा। व्यापार में  अच्छी कमाई होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न हो जाएगा।  पैसा कहीं फंसा है तो  वह वापस मिल सकता है। वाणी और व्यवहार संयमित रखें । परिवार में पूरा सहयोग और सम्मान मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें और साथ ही पिता से किसी बात के लेकर वाद विवाद में न उलझें।

​सिंह राशि – कमाई के स्रोत बढेंगे और अतिरिक्त कमाई से मन प्रसन्न होगा।  कार्ययोजना  सफल होगी  जहां कमाई की उम्मीद नहीं है वहां से भी कमाई होगी। साझेदारी में  साझेदारों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा।  कोई सरकारी काम फंसा हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है।

​कन्या राशि – सेहत के प्रति सजग रहना होगा।  पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। आर्थिक मामलों में   किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी और शत्रुओं से भी   सतर्क सतर्क रहने की जरूरत है  कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान का भी योग बना हुआ है। छात्र  शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

​तुला राशि –कार्यकुशलता दिखाएंगे जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा।  काम में सजग रहना होगा नहीं तो  काम में देरी हो सकती है।  प्रतीक्षा का मीठा फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में किया गया  प्रयास  सफल होगा।  अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आपको  मनपसंद भोजन भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में  सुख की प्राप्ति होगी।

​वृश्चिक राशि- मनोकामना पूरी होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।  कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा कार्यक्षेत्र में कुछ गलतफहमी होने की आशंका है। सरकारी काम  सफल होंगे लेकिन थोड़े से प्रयास अधिक करने होंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे, परिवार में शुभ कार्य होंगे और शुभ समाचार प्राप्त होगा।

​धनु राशि –मन  उलझन में रहेगा। मन में किसी बात को लेकर निराशा का भाव रह सकता है।  कोई काम अपनी इच्छा के विरुद्ध करना होगा। कारोबार मे  कोई बड़ी डील मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की कृपा बनी रहेगी    लाभ मिलेगा।  धन लाभ सामान्य रहेगा, परिवार के सदस्य  भावनाओं की कद्र करेंगे और आपको उनसे सहयोग भी मिलेगा।

​मकर राशि – वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा, चोट लग सकती है। जोखिम वाले काम से भी  बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में जोखिम लेना   नुकसानदायक रहेगा।  कीमती सामान का ध्यान रखना होगा नहीं तो खोने या चोरी होने का भय रहेगा।  पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में  दिन अनुकूल रहेगा।  रोमांटिक शाम बिता सकते है।

​कुंभ राशि –  बिना  झिझक के फैसले लेने में सक्षम होगे। साहसिक निर्णय से  लाभ भी मिलेगा। धन लाभ के लिए   भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में  नए कार्य सौंपे जाएंगे। परिवार के सदस्यों से  आज पूरा सहयोग मिलेगा। दान धर्म के काम भी कर पाएगे।

​मीन राशि –आर्थिक लाभ मिलेगा ।धर्म कर्म के काम में  रुचि लेगे।   अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा।   खर्च पर कंट्रोल करने में आज सफल रहेंगे। भाई बहनों से  आज सहयोग भी मिलेगा। किसी कारण से  यात्रा भी करनी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811