Let’s travel together.

स्वच्छता के प्रति छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर शपथ दिलाई गई

0 139

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड केअंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं के द्वारा बुधवार को स्वच्छता के प्रति जागरूक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रेली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता से होने वाला लाभ की जानकारी दी गई। प्रभात फेरी के दौरान छात्रों के द्वारा कई आकर्षक नारे लगाए गए ,ताकि लोग प्रभावित होकर स्वच्छता को अपनाए, लोगों को खुले में शौच न करने की सलाह दी गई । कचरा को डस्टबिन में डालें नदी ,नाले, पोखर में ना डालें।


स्वच्छता अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों , शिक्षकों और गांव के गण मान्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। साला प्रांगण में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं द्वारा ‘मेरा स्वच्छ परिवार एवं स्वस्थ परिवार’ विषय, मेहंदी, रंगोली , चित्रकला,और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर दीवान गंज सरपंच गिरजेश नायक , शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, और छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811