मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज में अलग-अलग मोहल्ले मे भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है तो हर तरफ बस भगवान गणेश की पूजा अर्चना से पूरा कस्बा भक्ति में डूबा हुआ है। कई स्थान परिसर में गणेश पंडाल में रविवार देर रात भवानी चौक दीवानगंज और गुसाई मोहल्ला में झांकी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की छोटी-छोटी कन्याओं सहित गांव के ग्राम वासियों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। आठवें दिवस गणेश महोत्सव में पूरा कस्बा भगवान गणेश के जयकारे से गूंजता रहा।

महा आरती होने के पश्चात झांकी कार्यकर्ताओं द्वारा छोटी-छोटी कन्याओं सहित भक्तगणों को कई प्रकार के गणेश जी को लगाए हुए भोग वितरित किए गए। जहां श्रद्धालुओं के साथ समिति के सदस्यों ने भी भगवान गजानंद की आरती उतारी। भवानी चौक दीवानगंज और गुसाई मोहल्ला दीवानगंज पर पंडित चंद्रमोहन तिवारी द्वारा पांच पांच महाआरती का आयोजन किया गया। जिससे चारों तरफ भक्ति सा माहौल उत्पन्न हो गया। महाआरती में ग्राम वासियों सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भक्त गण सम्मिलित हए।