Let’s travel together.

गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा में उमंग उत्साह के साथ कलश पूजन कर शांतिकुंज हरिद्वार निकले आत्मीय परिजन

0 75

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मंडीदीप  13 से 16 जन 25 में युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार, परमपूज्य गुरुदेव की जन्मस्थली आवलाखेड़ा, गुरुवर की कर्मभूमि तपोभूमि मथुरा से देव शक्तियों को आमंत्रण देने के लिए 20 परिजनों ने कल सायँकाल में मथुरा के लिए प्रस्थान किया.108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के संयोजक श्री धीरज मनी की अगुआई में आये,औबेदुल्लागंज,मंडीदीप, इंडसटाउन, रायसेन जिले के प्रज्ञा परिजनों के मध्य कलश का वैदिक विधि विधान से पूजन कर उनका पुष्पाहर से स्वागत करते हुए युगतीर्थ के लिए विदा किया गया।शांतिकुंज हरिद्वार से सभी परिजन इस दिव्य कलश में 100 वर्षों से निरंतर प्रज्जवलित अखण्ड दीप की प्राणऊर्जा के रूप में युगऋषि,वेदमूर्ति, पं. श्रीराम शर्मा “आचार्य”और वंदनीय माताजी की दिव्य चेतना का आह्वान करते हुए। परमआदरणीया शैलदीदी और श्रद्धेय डॉ. प्रणव पांड्या जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेकर दिनांक 18 सितम्बर को वापस लौटेंगे. ज्ञातव्य हो कि महायज्ञ की तैयारियों को लेकर कार्यकर्त्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्ययोजना को मूर्तरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं की निरंतर बैठकें हो रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811