Let’s travel together.

तबादला नीति क्या रायसेन की महिला अधिकारियों पर लागू नही होती ,वर्षो से एक ही सीट पर जमी हे महिला अधिकारी

0 411

 अली हसीन रायसेन.

रायसेन जिले   के महत्वपूर्ण विभागों में 5 सालों से ज्यादा समय से कुर्सी पर बैठी है महिला अधिकारी, क्या तबादला नीति का नियम इन पर लागू नहीं होता

रायसेन। जिले के महत्वपूर्ण विभागों में पिछले 5 सालों से ज्यादा समय से कुर्सी पर बैठी है महिला अधिकारी ।क्या तबादला नीति का नियम महिला अधिकारियों पर लागू नहीं होता है । जबकि मध्य प्रदेश शासन ने 3 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के लिए तबादला नीति में नियम बनाया है। इस तरह तबादला नीति का यहां मजाक उड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर तबादला नीति का किस तरह मखौल उड़ रहा है इसका अंदाजा आप खुद ही आसानी से लगा सकते हैं।
मनमानी और लापरवाही का आलम यह है कि क्षय रोग विभाग में डॉ आरती गंगवार 12 सालों से जिला समन्वयक की कुर्सी पर डटी हैं। शहरी आजीविका मिशन नगर पालिका में जिला कोऑर्डिनेटर रानी तिवारी पदस्थ हैं। पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस रायसेन बैंक प्रभारी प्राचार्य इशरत खान सालों से कुर्सी पर डटी हुई है। आदिवासी वित्त विकास निगम रायसेन में अधिकारी शशिलता प्रभाकर ,लाइसेन्स शाखा में आभा सिंह, उप पंजीयक रायसेन अधिकारी मिथिलड़ा मसीह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रियंवदा गुप्ता,एक्सीलेंस गर्ल्स हॉस्टल रायसेन में संतोष राजोरिया,मंदाकिनी जोशी, औबेदुल्लागंज छात्रावास की अधीक्षिका लगातार 8 सालों से एक ही छात्रावास में जमीं हुई है। कलेक्टर अरविंद दुबे सहित मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ।सालों से जमी इन महिला अधिकारियों के भी तबादला नीति में शामिल करके उनका स्थानांतरण दूसरे जिलों में करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन     |     हाईवे-18 फिर बना मौत का मार्ग, एंबुलेंस से टकराकर पलटी बोलेरो पिकअप, दो घायल, 2 दिन में तीन बड़े हाधसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811