Let’s travel together.

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,किसान खुश धान की फ़सल को होगा फायदा

0 82

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

सांची क्षेत्र भर मे हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जबकि किसानों को इस बारिश से राहत मिली है ।सडको सहित गली कूचे पानी से लबालब दिखाई देने लगे हैं ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम से हो रही लगातार बारिश ने क्षेत्र भर के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड रहा है बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई देने लगा है गलियों सडको पर पानी बहने लगा ।इस बारिश से लोगों के कामकाज भी ठप्प पड गए है तो दूसरी तरफ इस लगातार बारिश से किसानों को राहत मिल गई है अपनी धान की फसलों में पानी की पूर्ति होने से किसानों की पानी देने की समस्या हल हो गई तो वहीं मेहनत बच गई इसके साथ ही बिजली की बचत हो गई है इस लगातार बारिश से किसानों को राहत मिल गई है आसपास क्षेत्र में नदी नाले भर गए है हेडगेवार कालोनी में भी सडके पानी से लबालब दिखाई दे रही हैं ।आकाश में भी काले बादलों ने डेरा जमा लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811