Let’s travel together.

खुले आम ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रही है अवैध शराब,आबकारी विभाग बना धृतराष्ट्र

0 459

भगवती मानव कल्याण संगठन सक्रियता के चलते पकड़ी गई अवैध शराब

अभिषेक असाटी  बकस्वाहा

बकस्वाहा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं की सक्रियता के चलते अवैध शराब की बिक्री का सिलसिला जारी है शराब की अवैध बिक्री को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है अवैध रूप से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार आंदोलन कर ज्ञापन भी दे चुके है पर जिम्मेदार शराब माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई करने से बचते नजर आते है
वही गुरुवार दोपहर भगवती मानव कल्याण संगठन की सक्रियता के चलते दो जगह अवैध शराब ले जा रहे लोगों को पकड़ा है जानकारी के अनुसार बमोरी क्षेत्र में अवैध शराब ले जाते हुए एक युवक को पड़ा जिसके पास से 50 क्वार्टर लाल एवं 50 क्वार्टर सफेद और 12 बियर की बोतल पकड़ी गई वही बक्सवाहा से कुसमाढ रोड पर भी दो युवकों के पास से 136 लाल के क्वार्टर ले जाते पकड़ा हैं दोनो मामलों में आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि भगवती मानव कल्याण संस्था की सक्रियता के चलते एक ही दिन में दो जगहों पर शराब माफियाओं से बड़ी तादाद में अवैध शराब बरामद की गई पर लगातार फलफूल रहे अवैध शराब के धंधे पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं है इससे साफ जाहिर होता जिम्मेदारों द्वारा शराब माफियाओं को मौन संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते बकस्वाहा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा फलफूल रहा है। ठेकेदार द्वारा गांवों में खुलेआम शराब बिकवाई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारियो के संरक्षण में यह अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम युवाओ को शराब परोसी जा रही है जो चिंता का विषय है।
जनपद पंचायत बकस्वाहा की समस्त ग्राम पंचायतों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का चलन आम हो गया है।ग्रामीण क्षेत्र के नव युवा नशे के आदि हो रहे है वही पहले से ही पिछड़े बकस्वाहा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन लड़ाई झगड़ो की बरदाते और सड़क दुर्घटनाएं बड़ रही है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे अपनी जेब गरम करने में लगे है।

बकस्वाहा में शराब की दो दुकानें संचालित है जहां देशी और अंग्रेजी शराब का विक्रय किया जाता है एक दुकान छतरपुर मार्ग प्राचीन शिव मंदिर के पास संचालित है जिसके विरोध में शिव भक्तों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था वही दूसरी ओर महाविद्यालय मार्ग पर दूसरी दुकान संचालित है महाविद्यालय की छात्राएं शराब दुकान से परेशान है उनका कहना है कि शराब दुकान के बाहर हमेशा शराबियो का जमावड़ा रहता है यहां बैठे शराबी छात्राओं पर गन्दे गन्दे कमेन्ट करते है हमे यहां से गुजरने में हमेशा शर्मसार होना पड़ता है महाविद्यालय मार्ग पर संचालित शराब दुकान को स्थानांतरित कर दूसरी जगह संचालित करने की मांग छात्राओं द्वारा की गई थी पर अभी भी विश्वविद्यालय मार्ग पर संचालित की जा रही है अवैध शराब बिक्री का सिलसिला जारी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811