Let’s travel together.

साईकल से चार धाम की यात्रा पर निकले रोमित योगी का विधायक कार्यालय में स्वागत 

0 117

अनुराग शर्मा  सीहोर

चार धाम की यात्रा करने साइकिल से निकले रोमित योगी सीहोर पहुंचे थे। इस दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में विधायक सुदेश राय सहित नगरवासियों ने उनका स्वागत िकया। इस मौके पर विधायक श्री राय ने कहा कि श्री योगी द्वारा कठिन यात्रा की जा रही है। उनकी यात्रा का लक्ष्य सनातन धर्म को मजबूत करने का है। इस मौके पर साइकिल से नेपाल की यात्रा का पूर्ण करने के विचार से निकले श्री योगी ने चर्चा करते हुए बताया कि वह बीए और एमए की डिग्री से शिक्षित होने के बाद भी कठिन परिश्रम के बल पर धर्म को जागरूक कर रहे है। 24 वर्षीय रोमित ने बताया कि वह बाल ब्रह्मचारी हैं। उन्होंने साइकिल से अपनी यह यात्रा 12 मई को शामली से शुरू की थी।
वे चार धाम की यात्रा करने के लिए साइकिल से निकले हैं। साइकिल से लंबी यात्रा करने के बाद रोमित रविवार को शहर में पहुंचे। इस दौरान विधायक सुदेश राय सहित नगरवासियों ने उनका स्वागत िकया।

रोहित योगी ने बताया कि चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पशुपतिनाथ नेपाल में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि विधायक श्री राय बहुत ही जनप्रिय है उन्होंने हमारे ठहरने आदि की व्यवस्था की थी, उन्होंने स्वागत और सम्मान के लिए विधायक श्री राय और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी आगामी यात्रा उज्जैन के लिए शुरू की है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर का सफर तय करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811