जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया आर्शीवाद
रायसेन। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में धूमधाम से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से स्थापना की गई। गौरीनंदन की प्रतिमा की स्थापना पंडित राजेंद्र महाराज सोमबारा ने मंत्रोच्चारण और पूजन विधि के साथ कराई। इस पावन अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और समस्त कार्यकर्ताओं के साथ महाआरती में भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बड़े हर्षोल्लास से भाग लिया।

इस मौके पर जिला कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, सॉचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, मीडिया प्रमुख सी.एल. गौर, युवा मोर्चा महामंत्री प्रभांशु भदौरिया, अमित कटियार, शुभम रावत, सुनील साहू, वरुण खत्री, गिरजेश कुशवाहा, अर्जुन परिहार, अनिल ठाकुर, प्रशांत विश्वकर्मा, विशाल कुशवाहा, इमरत लाल शाक्य, रमेश रैकवार सहित भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जहां जयकारों और मंत्रोच्चारण के बीच कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश का स्वागत किया और आगामी दिनों में सुख-समृद्धि की कामना की।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन