मेष राशि-मामले में जीत दिलाने वाला दिन रहेगा। शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से समस्या हो सकती है सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।
वृष राशि- बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह काम आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।
मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक काम में मन लगने से मानसिक शांति भी मिलेगी।
कर्क राशि-अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। आने वाले समय में महत्वाकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को नई जिम्मेदारियां मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।
सिंह राशि- समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या राशि-धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास रहेगा। कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है।
तुला राशि- कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे अच्छा लगेगा। अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें सहभागिता अच्छी खासी रहेगी।
वृश्चिक राशि- भावनाओं की कद्र होगी, कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी।
धनु राशि- कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से `लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव करेंगे इससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी।
मकर राशि-कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में सफलता मिलेगी। छात्रों को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा।
कुंभ राशि- साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना अच्छा रहेगा औद्योगिक मामले सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि-व्यवसाय के कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।