Let’s travel together.

समूह की महिलाएं पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं अपने खाते- विधायक महेंद्र यादव

0 163

– कोलारस विधायक ने की डाक विभाग की तारीफ

– समूह की महिलाओं से बंधवाई राखी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कोलारस और बदरवास में महिलाओं के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से भी कर्मचारी शामिल हुए।
गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय दूर संचार, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डाक सेवा जन सेवा के नारे को लेकर गांव गांव तक पहुंच रखने वाले डाक विभाग में खाते खोलने और उसके फायदों को विधायक महेंद्र सिंह यादव ने उपस्थित सभी महिलाओं को अवगत कराया। उनके द्वारा बताया गया कि पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना न सिर्फ आसान है बल्कि सरकारी विभाग होने से कोई भी सहायता राशि हो सीधे इस खाते में आती है और ईमानदार कर्मचारियों के द्वारा पूरी पूरी राशि का भुगतान हितग्राहियों के घर जा जा कर भी किया जाता है। उनके द्वारा बचत खाता, 10 वर्ष तक की बालिकाओं का सुकन्या खाता और डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कम प्रीमियम के ग्रामीण डाक जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा से जुड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर उनके द्वारा डाक विभाग द्वारा क्षेत्र में प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811