Let’s travel together.

लायंस क्लब द्वारा हाई स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया

0 235

विदिशा।श्रीकृष्ण जन्माष्ट्मी  पर ग्राम भाटनी के शासकीय हाई स्कूल में लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, प्राचार्य  लायन श्रीमती जयंती सोनी, लायन घनश्याम स्वर्णकार ,सक्रिय शिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा आदि ने सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया । शासकीय हाई स्कूल भाटनी विद्यालय के नन्हे मुंहे छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही श्री कृष्ण बनकर मटकी छेदन (मटकी फोड़) कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर लॉयन अध्यक्ष श्री सोनी जी द्वारा छात्रों को पुरस्कार वितरण कर नन्दोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष ने श्री कृष्ण जी के चरित्र से बच्चों को शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। आपने इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए शिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा की सक्रियता की प्रशंसा की एवं संस्था का आभार माना। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जिसमें विद्यालय की प्राचार्य लायन श्रीमति जयंती सोनी , विदिशा लॉयन्स क्लब के विदिशा जिला अध्यक्ष लॉयन अरुण कुमार सोनी , लायन घनश्याम स्वर्णकार, ग्राम प्रधान श्रीमति कैलाश बाई भीम सिंह मीणा जी {सरपंच}, विद्यालय परिवार श्रीमति ज्योति शर्मा, श्रीमति सुमन पटेल , श्रीमति शांता श्रीवास्तव,  विमल कुमार पचरैया , मुकेश मीणा क्लास कोर्डिनेटर e-vidyaloka, राम सिंह गुर्जर आरती कुशवाह, नीलम मीणा, एवं विद्यालय के छात्र / छात्रा सम्मिलित हुये!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811