Let’s travel together.

बरसते पानी में पत्रकारों ने लगा दी शब्द बाण की झड़ी

0 72

– जिलेभर के पत्रकारों ने दिखाया जज्बा, समागम में पहुंचे सैकड़ो पत्रकार

नितिन गुप्ता देवास

दिल में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो विपरीत परिस्थितियों भी किसी को रोक नहीं पाती हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को आंचलिक पत्रकार संघ के पत्रकार समागम कार्यक्रम में देखने को मिला। बरसते पानी में देवास जिले के दूरस्थ अंचलो से पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इतना ही नहीं अन्य जिलों के पत्रकार भी इस समागम में पूरी निष्ठा के साथ शामिल हुए।

पत्रकार समागम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल उपस्थित थे। अध्यक्षता आंचलिक पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष रमेश टांक ने की। वही विशेष अतिथि देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव एवं भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी उपस्थित हुए। इस गरिमामई पूर्ण कार्यक्रम में दूरस्थ अंचलो से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने बरसते पानी में अपने शब्द बाणो की झड़ी लगा दी।

पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर पत्रकारों की हितों में विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह पवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाठक, संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान, संभागीय उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस, जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, सौरभ पुरोहित, मुकेश पांचाल, दिलीप मिश्रा, राजेश व्यास, उदय आरस, नितिन गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों ने किया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। पत्रकारों के हितों के लिए निश्चित रूप से आंचलिक पत्रकार संघ एक बड़ा संगठन है। जहां पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से महत्व दिया जा रहा हैं। यह एक अच्छी बात है। प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पत्रकारों को एक मंच पर लाने का काम आंचलिक पत्रकार संघ ने किया है जो बहुत ही सराहनीय है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी ने कहा कि संगठन में शक्ति है। सभी पत्रकारों को एकजुट होना चाहिए। आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री टांक ने कहा कि मैं संगठन के सदस्यों के साथ तन, मन, धन से खड़ा हूं। उन्होंने पत्रकार सहायता कोष के लिए 21 हजार रु देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मोदी का मंच पर स्वागत किया। वहीं उन्होंने बुद्ध के इस देश में अब युद्ध होना चाहिए रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम को बागली के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी एवं हाटपीपल्या के राजेन्द्र बज ने सभी को अपनी ओजस्वी वाणी से ओतप्रोत किया। वही वरिष्ठ पत्रकार डॉ. खुशाल पुरोहित, दिलीप मिश्रा, राजेश व्यास, दीपक विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह पवार, ललित शर्मा, खूबचंद मनवानी, राजेश पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत होने जा रहे जनसंपर्क अधिकारी आनंद मोहन गुप्ता का शाल-श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संभाग से पधारे सभी पत्रकारों को अभिनंदन पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उदय आरस, धर्मेंद्र पिपलोदिया, डॉ. अनिल जोशी, मुकेश पांचाल, सुरेश शर्मा, सुरेश जयसवाल, चेतन उपाध्याय, राजेश मालवीय, अरविंद चौकसे, मुन्ना वारसी, रघुनंदन समाधिया, भविष्य जोशी, राम माल्या, धीरज सेन, राम मीणा, प्रवीण आचार्य, अनिल सिंह ठाकुर, जितेन्द्र मारू, कमल अहिरवार, जेद शेख तृप्ति, फरीद खान, अरुण गांगुली, ओम प्रकाश सेन, सचिन गोयल, धर्मेन्द्र बावने, अर्जुन सिंह सेंधव, ठाकुर सिंह तंवर, सलीम खान, छगनलाल गुप्ता, देवेंद्र गहलोत, रवि पाटीदार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811