Let’s travel together.

घोड़ा घोड़ी रथ पर सवार होकर नहीं पहुंचा दूल्हा फिर

0 222

हाथी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सेल्फी लेने की मची होड़

गुना । घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने जाते तो आपने कई दूल्हे देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दूल्हा शाही बरात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। बरात भी घोड़ी पर नहीं बल्कि राजा महाराजाओं की तरह हाथी पर निकाली गई। इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। दरअसल गुना जिले के रुठियाई कस्बे में सोमवार को राघौगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हनुमंत सिंह चौहान (ठिकाना दावतपुरा) की बेटी नलिनी सिंह की शादी थी। इस दौरान दूल्हा हाथी में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे को हाथी में सवार देखकर लोगों में उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में लोग हाथी में निकल रही बरात को देखने पहुंचे।
पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीसिंह दातवपुरा के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी बेटी नलिनी सिंह की शादी सारथल बारां (राजस्थान) के जमींदार परिवार के स्व. महेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र जयेंद्र सिंह राठौड़ से हुई है। इस शाही शादी के लिए दोनों ही परिवार लंबे समय में तैयारियों में जुटे थे। सोमवार शाम शादी वाले दिन पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीसिंह की बेटी की बरात आई। दूल्हा वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के घर से हाथी पर सवार होकर तय रास्ते से होता हुआ विवाह स्थल तक पहुंचा। इसके बाद दुल्हन के घर में प्रवेश करने के लिए उसे हाथी से उतारकर घोड़ी पर बैठाया गया।
शाही बरात बनी चर्चा का विषय: गुना में हुई इस शाही शादी को लेकर काफी समय पहले से तैयारियों की जा रही थीं, जिसकी चर्चा भी क्षेत्र में हो रही थी। वहीं, हाथी में निकली बरात की भी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। रास्ते के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग बरात को देखने के लिए जुटे, वहीं राजस्थान से आए बैंड भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811