Let’s travel together.

पुलिस थाने पर पत्थरबाजी और बुलडोजर एक्शन पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बोले, ‘यह बांग्लादेश नहीं’

0 24

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घटना को निंदनीय बताया है. साथ ही उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए कहा, ”भारत को भारत ही रहने दीजिये, इसे बांग्लादेश मत बनाइए. भारत राम का राष्ट्र है शांति का राष्ट्र है”.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. गुरुवार को छतरपुर के सिटी कोतवाली थाने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव किया था और इस घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. छतरपुर कि यह घटना पूरे प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बनी है.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने घटना को लेकर कहा, ”निश्चत रूप से यह घटना निंदनीय है. पुलिस हमारी सुरक्षा करती है और हम उनके ऊपर ही हमला कर देंगे तो यह कृत्य यह दर्शाता है कि शिक्षा का अभाव है, जो भी अशिक्षित है वह विवाद करता है और जो शिक्षित होता है वह संवाद करता है”. उन्होंने कहा कि कानून की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हमारी है.
उन्होंने कहा कि भारत को भारत ही रहने दीजिए इसे बांग्लादेश या श्रीलंका बनाने की कोशिश मत कीजिए. उन्होंने कहा कि पुलिस सहनशीलता भी दिखाई. उन्होंने कहा कि साथ ही यह सीख भी दी गई है कि अगर आप गलत करोगे तो छत से अलग घर हो ही जाएगा. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पुलिस ही हमारी सुरक्षा करती है, हम पुलिस ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो हमारी सुरक्षा कैसे कर पाएगी.
बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर में रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान थाने पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811