भोपाल।उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती2023 रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेश भर की उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 की चयनित लाडली बहनों ने अपने हाथो में मेहंदी बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ,उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने की अपील की है ।वही चयनित लाडली बहनों का कहना है कि रक्षाबंधन के उपहार में हमे अपने नियुक्ति आदेश दे दो जिसे हम उम्रभर आपके द्वारा दिए गए उपहार को संजोकर याद रख सके। गोरबमतलब है की प्रदेशभर से 4721अभ्यार्थी 2,2 एग्जाम क्वालीफाई कर चयनसूची में स्थान हासिल किया है2022 में भर्ती विज्ञापन निकला था ,2023 में दो , दो परीक्षा पात्रता व चयन परीक्षा हुई फिर फरवरी 2024 में चयनसूची जारी हुई थी,इसके बाद भी शिक्षा विभाग ने अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किये गए है। चयनित मेरिट होल्डर डॉक्टर हेमलता वर्मा,वर्षा अजमेरिया, पारुल डाबी,पूनम सिंह, साक्षी शर्मा , पुष्पा वानखड़े, हर्षिता पुरोहित,दीक्षा परिहार,सारिका गुर्जर, पूजा यादव,ज्योति चतुर्वेदी आदि अनेक चयनित लाडली बहनों ने बताया कि हम सभी प्रदेशभर के चयनित पिछले 6 माह से दर दर भटक रहे है और इस संदर्भ में कई बार लोक सेकडो अभ्यर्थियों ने डीपीआई आयुक्त को ,कई बार विधायकों, कलेक्टरों, मंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर गुहार लगा चुके है लेकिन विभाग के अधिकारी जस के तस हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।